नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान एयर इंडिया वन भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे वाशिंगटन डीसी के एंड्र्यू एयरफोर्स बेस पर उतरा। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ज़ोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हज़ारों भारतीय मूल के लोग एयरपोर्ट पर जमा थे।
मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने से पहले ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के बाहर लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे गए थे। पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया। विमान से उतरने के बाद पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए समर्थकों के बीच में गये और सबसे हाथ मिलाया।
Grateful to the Indian community in Washington DC for the warm welcome. Our diaspora is our strength. It is commendable how the Indian diaspora has distinguished itself across the world. pic.twitter.com/6cw2UR2uLH
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2021
















