अमेरिका ने अब तक 3200 लोगों को निकाला 

 काबुल 
बीते कई महीनों चले खूनी संघर्ष के बाद अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज हो गया है। अफगानिस्तान में तालिबान का राज कैसा होगा, अस्थिरता कब खत्‍म होगी और कब अमन-चैन से लोग रहेंगे, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। मगर तालिबान ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया को भरोसा दिया है कि नए अफगानिस्‍तान से किसी को भी किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि, उसने यह भी कहा कि वह इस्लामी कानून के तहत ही महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करेगा। इस बीच भारत ने मंगलवार को अपने करीब 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। वहीं अमेरिका भी अब तक तीन हजार से अधिक लोगों को निकाल चुका है। तो चलिए जानते हैं अफगानिस्तान में क्या हो रहा है और दुनिया तालिबान की हुकूमत पर क्या-क्या कह रही है। 
 
अमेरिका ने अब तक 3200 लोगों को निकाला
 अमेरिकी सेना के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अफगानिस्‍तान से अब तक 3200 लोगों को निकाला जा चुका है। 
जब अफगान सैनिक ही नहीं लड़ते तो हम अपने बेटे-बेटियों को लड़ने क्‍यों भेजें? 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने जनता से कहा है कि अगर अफगानी सैनिक नहीं लड़ते तो मैं कितनी पीढ़ियों तक अमेरिकी बेटे-बेटियों को भेजता रहूं। उन्‍होंने कहा कि मेरा जवाब साफ है। मैं वो गलतियां नहीं दोहराऊंगा जो हम पहले कर चुके हैं।' दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के फैसले का बचाव करते हुए अफगान नेतृत्व को बिना किसी संघर्ष के तालिबान को सत्ता सौंपने के लिए जिम्मेदार ठहराया और साथ ही तालिबान को चेतावनी दी कि अगर उसने अमेरिकी कर्मियों पर हमला किया या देश में उनके अभियानों में बाधा पहुंचायी, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा।