नई दिल्ली
PETA पशु अधिकारी संगठन ने अमूल कंपनी (amul) को वीगन दूध का उत्पादन करने की सलाह दी है। PETA ने अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर, आर एस सोढी को एक पत्र लिखा और कहा कि डेरी सहकारी समाज को बढ़ते शाकाहारी भोजन और डेरी उत्पादन से फायदा मिलना चाहिए।
PETA ने कहा, ” हम एक बार फिर अमूल को तेजी से बढ़ते शाकाहारी भोजन और डेरी उत्पादन से फायदा लेने की बात याद दिलाते हैं, बजाय इसके की वे प्लांट बेस्ड प्रोडक्शन करें जिसमें संसाधनों का उपयोग बहुत अधिक होता है। बाकी कंपनियां मांग में बदलाव आने के साथ उसमे ढलकर फायदा उठाने लगी हैं, अमूल भी ऐसा कर सकता है।”
अश्विनी महाजन, सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच के ट्वीट के रिप्लाई में अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आर एस सोढी ने लिखा, ” क्या आपको पता नहीं है कि ज़्यादातर डेरी किसानों के पास जमीन तक नहीं है। आपके नए तरीके उनके एकमात्र आजीविका के स्त्रोत को खत्म कर सकते है। जान लें कि दूध हमारे विश्वास में है, रीती-रिवाजों में है, हमारी जुबान में है और हमारे खाने के तरीके में है, दूध आसानी से उपलब्ध होने वाला न्यूट्रिशियन का जरिया है।”















