रायपुर,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर द्वारा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव की मांग उठाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा।
रायपुर महानगर के मंत्री तिलक नाथ पोद्दार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी है । लोकतांत्रिक मूल्य सतत रूप से सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है। विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान लोकतांत्रिक मूल्य विकसित करने की एक सशक्त साधन है जो कि ना केवल छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराते हैं। कोरोना त्रासदी से अब देश और प्रदेश पूरी तरह से उबर चुका है और प्रदेश में सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल रहा है। लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है एवं नियमित अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य प्रारम्भ हो रहा है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है की प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानो, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सरकार को प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव करना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया मिश्रा ने कहा कि अभाविप पूरे कैंपस में वर्ष भर प्रवेश से लेकर परीक्षा, परिणाम तक सक्रिय रहती है अगर छात्रसंघ चुनाव होता है तो निश्चित रूप से समस्त विद्यार्थियों का समर्थन अभाविप का प्राप्त होगा।
















