भोपाल
भोपाल जिले में वैक्सीनेशन क ी रफ्तार बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू सर्वे जारी है। वहीं,सामाजिक न्याय विभाग से विकलांगों एवं वृद्धों क ा भी डेटा इकठ्ठा किया जा रहा है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिलेभर में विकलांगों की संख्या करीब 15 हजार के आसपास है। उन्हें चिहिन्त कर वैक्सीनेशन का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। वहीं,आज से सरोजनी नायडू स्कूल में 24*7 का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। इसके पहले शहर में तीन सेंटर पहले से ही केयर इंडिया द्वारा संचालित हो रहे हैं।
एडीएम एवं जिला वैक्सीनेशन प्रोग्राम इंचार्ज संदीप केरकट्टा ने बताया कि बीमार,बुजुर्ग एवं विकलांगों का वैक्सीनेशन आॅनडोर हो सके इसके लिए प्लानिंग बनाई जारी है। इस संबंध में संबंधित विभाग टीबी अस्पताल,कैंसर एवं एड्स कंट्रोल समेत अन्य विभागों से भी डेटा कलेक्ट किए जा रहे हैं। उनसे भी जानकारी मांगी गई है वे पंजीकृत मरीजों के वैक्सीनेशन स्टेटस पता कर टीकाकरण टीम को अपडेट कराएं ताकि उसके आधार पर तैयारियां की जा सकें।
अब तक के सर्वे में यह बात निकल सामने आई है कि करीब 27 ऐसे वार्ड हैं जहां वैक्सीनेशन कवरेज काफी कम हुआ है वहां फोकस करने के लिए टीकाकरण टीम को निर्देशित किया गया है। वहीं,जिला टीकारण टीम ने बताया कि करीब कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन के 25 हजार डोज रूटीन सेंटरों में लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का एंटीनेटल जांच के बाद भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंदों से प्राप्त सर्वे के आधार पर वार्ड स्तर पर भी सेंटर बनाने शुरू कर दिए गए हैं।
शहर में आज से 24*7 के फॉमूर्ले के तहत एक और सेंटर सरोजनी नायडू स्कूल में शुरू किया गया है। इसके पहले काटजू अस्पताल ,रसीदिया एवं सरदार पटेल कॉन्वेंट स्कूल करोंद में सातों दिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हालांकि इन सेंटरों में नाइट वैक्सीनेशन नाममात्र ही हो रहा है क्योंकि रात्रि में लोग टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं।














