एक्टर अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि ‘बेल बॉटम’ को 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया था कि ‘बेल बॉटम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म का 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होना संभव नहीं है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सहित अधिकांश राज्यों में कोरोना के चलते थिएटर अभी भी बंद हैं। प्रमोशन और हाउस बुकिंग के लिए मेकर्स को कम से कम 20-30 दिन चाहिए। ऐसे में फिल्म का रिलीज होना संभव नहीं है। मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज को स्थगित करने को लेकर आॅफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रलिर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि बेल बॉटम की रिलीज कोरोना महामारी के कारण पहले भी दो बार टाली जा चुकी है। पहले यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होनी थी। जबकि बाद में इसकी रिलीज डेट 2 अप्रैल तय की गई थी। अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज टाली जा सकती है।
RECENT NEWS
अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने...
रायपुर ; 28 फरवरी । Project Dadhichi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत मानवता और जनसेवा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, 30.59 करोड़ की 9...
रायपुर, 27 फरवरी 2026: Big Roadway Development Project: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की नई रफ्तार देते हुए 9 महत्वपूर्ण सड़कों के...
“हेल्दी माइन्स” थीम पर 28 फरवरी से आयोजित होगा कोल इंडिया मेडिकल कोन्फ्रेंस सीमेकॉन...
बिलासपुर: CIMECON 2026 By SECL: 3-दिवसीय कोन्फ्रेंस में कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों एवं देश के जाने-माने अस्पतालों के 250 से अधिक चिकित्सक...
नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली
रायपुर: 120 Rehabilitated Youths visited Vidhansabha: माओवाद की विचारधारा त्यागकर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं के दल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा...
किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री...
रायपुर: CM Sai met with farmers of state: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और...
















