विभिन्न नेताओं, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों के घरों पर होली के उत्सव की धूम, रंग-गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं को दी जा रही होली की बधाई

नई दिल्ली,

देशभर में होली का उल्लास दिखाई दे रहा है। हर उम्र और हर तबके के लोग खुशियों के एक रंग में रंगे हुए हैं। आमजनों के साथ ही राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियां भी ​होली के रंग में मग्न है। चुनावी जीत पर किसी का उत्साह दोगुना है, तो कोई हार को भुलाकर रंगों खुशियां ढूंढ रहा है।

नकवी, शिवराज सिंह से लेकर मनीष सिसोदिया तक सभी रंगे होली के रंग में

केंद्रीय मंत्री  मुख्तार अब्बास नक़वी ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। इन दौरान वे ढोलक बजाते नज़र आए। उन्होंने कहा, “हमारे देश की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार एक साथ मनाते है इसलिए हम कहते ‘अनेकता में एकता’। ये त्योहार सभी को जोड़ने वाला त्योहार है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। इन दौरान वे लोगों को गुलाल लगाते नज़र आए

भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों के साथ गुलाल से होली खेली