यातायात थानों में पदस्थ 113 आरक्षकों की पदोन्नत सूची जारी

रायपुर

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश अनुसार से प्रधान आरक्षक के पद पर यातायात थानों में पदस्थ आरक्षकों की पदोन्नत सूची जारी की गई है। जिसमें कुल 113 आरक्षको को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले पुलिस जवानों को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बधाई देते हुए हवलदार बैच लगाकर पदोन्नत किया है। वहीं नई जिम्मेदारियों को कर्तव्यनिष्ठ होकर पालन करने निर्देश दिए है।

बता दें कि जिला रायपुर के विभिन्न थानों एवं यातायात थानों में पदस्थ आरक्षकों का आरक्षक से प्रधान आरक्षक पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तीर्ण होने वाले कुल 182 आरक्षकों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। प्रशिक्षण के बाद पदोन्नति सूची जारी किया गया, जिसमें कुल 113 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नति सूची से निम्नलिखित  

2022 09 21 01 10 23 pramotion c to hc 1131 copy 2022 09 21 01 10 23 pramotion c to hc 1132 copy 2022 09 21 01 10 23 pramotion c to hc 1133 copy 2022 09 21 01 10 23 pramotion c to hc 1134 copy