मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने केन्द्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की वनाग्नि की घटनाओं को रोकने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने आज मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि की घटनाओं को रोकने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही वन और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान F.R.I में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here