खैरागढ़ में कांग्रेस के सवा तीन साल के कामों पर मुहर लगेगी – कांग्रेस

रायपुर,

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव में जीत का दावा किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विष्णुदेव साय दिन में सपने देख रहे हैं, खैरागढ़ में भाजपा बुरी तरह चुनाव हारेगी। 2018 के विधानसभा में कांग्रेस ने तीन चौथाई बहुमत के साथ जनादेश हासिल किया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनता का भरोसा और बढ़ते गया।

प्रदेश में जितने भी चुनाव हुये तीन उपचुनाव दो बार के नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सभी में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शिवाद दिया है। विष्णुदेव साय हवाई सैर करने की बजाय पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की धंसकी हुई जमीन देखें और इस उपचुनाव के नतीजे आने पर हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने तैयार रहें। उनके संगठन नेतृत्व में भाजपा चुनाव दर चुनाव हारती जा रही है। साय के नेतृत्व में भाजपा के खाते में एक भी खुशखबरी दर्ज नहीं हो सकी है क्योंकि वे सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं, भाजपा पर असल में उसी मंडली की चौधराहट चल रही है जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा का सफाया कर चुकी है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां से विधायक बना कर खैरागढ़ के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। उपचुनाव में जनता को बताने के लिये अपनी सरकार के सवा तीन साल के काम और सरकार की जनकल्याणकारी 
योजनायें है। पिछले सवा तीन साल में कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनायें बनाई उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया। तीन साल में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिया है। भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया।
सरकार किसानों को उनके धान की पूरी कीमत 2500 रू. दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की सहायता दी जा रही। राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के माध्यम से कृषि मजदूरों तथा पौनी पसारी करने वालों को सहायता दी जा रही। कांग्रेस सरकार किसानों के साथ युवाओं, मजदूरों, महिलाओं अनुसूचित जाति, जनजाति, उद्योगपतियों, व्यापारियों सभी के हित में कांग्रेस के प्रति राज्य की जनता का भरोसा और बढ़ा है। यही कारण है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हुये सभी विधानसभा उपचुनावों, नगरीय निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शिवाद देकर कांग्रेस की सरकार के काम पर मुहर लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here