इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत क्षेत्र मे अलसी फसल बढ़ावा देने किसान मेले का आयोजन

रायपुर,

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना – अलसी (आदिवासी उप योजना) फसल पर प्रशिक्षण सह किसान मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कोंडागांव के सहयोग से दिनांक 26.03.2022 ग्राम – बड़े ठेमली में आयोजन किया गया, इस योजना के तहत जिले में कुल 170 एकड़ में अलसी के फसल का प्रदर्शन लगाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ.ग. के वर्तमान वर्ष के उत्कृष्ठ विधायक संतराम नेताम एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण ने कार्यक्रम का शुभारंभ अन्य अतिथियों के साथ माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया एवं उन्होंने किसानो को फसल चक्र परिवर्तन करते रहने की सलाह दी जिससे मृदा का स्वास्थ्य उत्तम बना रहे, बस्तर से लेकर पुरे छत्तीसगढ़ में धान की खेती की जाती है, लेकिन धान के साथ साथ किसानो को अलसी की खेती भी करना है जिससे हमारे देश में तेल की आवश्यकता पूरी हो सके और स्वयं के शुद्ध तेल एवं ओमेगा 3 होने से ह्रदयघात, अर्थराइटिस जैसे बिमारियो से बचा जा सकेl कार्यक्रम मे 60 किसानो को स्प्रेयर का वितरण किया, इस आयोजन विख. केशकाल,कोंडागाव,माकडी व बड़ेराजपुर के 211 किसानो ने ट्रेनिग ली तथा किसान मेले मे भाग लिया ,कोंडागाँव जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने एकीकृत कृषि प्रणाली मे जोर दियाl श्री महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष ने अमृत महोत्सव के तत्वाधान में प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया |

इस कार्यक्रम के सूत्रधार एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संजय द्विवेदी ने अलसी फसल की उपयोगिता बताते हुए कहा की इस फसल के लिए पानी की आवश्कता कम होती है,अलसी का तेल व बीज बहुत गुणकारी होता है जिसमे ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है | केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ओमप्रकाश ने बताया की खाद्यान्न फसलो के साथ संतुलित रूप से तिलहन फसले लगाना चाहिए कार्यक्रम मे कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारयों ने भी सम्बोधित कियाl डॉ नीता मिश्रा,पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ ने मंच का संचालन करते हुए क्षेत्र मे अलसी व पशु पालन मे सामजस्य बिठाते हुए आमदनी बढ़ाने मे जोर दिया, कार्यक्रम के समापन मे डॉ हितेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया |

इस आयोजन मे जनप्रतिनिधि गिरधारीलाल सिन्हा उपाध्यक्ष जप केशकाल, परसुराम सलाम ,एम एस कमल सहायक संचालक मत्स्य विभाग, एच सी पदमाकर कृषि विभाग,एन आर मरकाम ,के के नेताम आई के बोरकर ,चन्द्रेश धुर्वे , पंकज नाग ,जशोदा वट्टी सरपंच ,गुड्डू राम मरकाम उपसरपंच,मंगऊ राम वट्टी,सुकडू राम पांडे,रजनी पांडे ,हरचंद प्रधान, व अनेक ग्रामो के सरपंच उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here