त्रिपुरा,
बिप्लब कुमार देब के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। बीजेपी ने माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना है। 69 साल के राज्यसभा सांसद माणिक साहा अब त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | Former Tripura CM Biplab Kumar Deb felicitated Manik Saha, who will be the new Chief Minister of the state pic.twitter.com/yI2NXKyciQ
— ANI (@ANI) May 14, 2022
बिप्लव ने दिया इस्तीफा
बिप्लव कुमार देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल एस एन आर्य को सौंप दिया है। देब ने यह घोषणा यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद की। देब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे उम्मीद है कि जो जिम्मेदारी दी गई, उसके साथ मैंने न्याय किया फिर चाहे राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष का पद हो या त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी। मैंने त्रिपुरा के संपूर्ण विकास के लिए कार्य किया और सुनिश्चित किया कि राज्य के लोगों के लिए शांति हो। वर्ष 2023 में चुनाव आ रहा है और पार्टी चाहती है कि जिम्मेदार संयोजक यहां प्रभार संभाले। सरकार तभी बन सकती है जब संगठन मजबूत हो। चुनाव के बाद कोई निश्चय ही मुख्यमंत्री बनेगा।’’ त्रिपुरा में पार्टी के मामलों की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के लिए देब बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली गए थे।
बिप्लब कुमार देब ने दी बधाई
त्रिपुरा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद माणिक साहा को पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बधाई दी है। बिप्लब ने अपने ट्वीट में लिखा कि माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। देब ने लिखा- मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व से त्रिपुरा समृद्ध होगा।
Congratulations and best wishes to @DrManikSaha2 ji on being elected as the legislature party leader.
I believe under PM Shri @narendramodi Ji's vision and leadership Tripura will prosper. pic.twitter.com/s0VF1FznWW
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) May 14, 2022