1 अप्रैल गुरुवार का राशिफल

मेष:

मेष- आज का दिन महत्‍वाकांक्षी प्रकृति के लोगों के लिए बहुत खास होगा और उन्हें आज हर काम में शुभ फल की प्रप्ति होगी। आज आप किसी काम के लिए बाहर जा सकते हैं और आपको उसमें भी सफलता की प्राप्ति होगी। दोपहर बाद किसी बड़े अधिकारी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। इस वजह से कानूनी पक्ष में नया मोड़ आ सकता है। शाम के वक्‍त आपका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज आपको संभलकर काम करने की जरूरत है और किसी भी डील को फाइनल करने से पहले दस बार सोच लें। हालांकि आज आप भौतिक सुविधाएं जुटाने में सफल रहेंगे। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। परिवार के साथ शाम का वक्‍त कहीं घूमने में बिता सकते हैं। यह यात्रा नज़दीक की भी हो सकती है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है, क्‍योंकि आज पर कुछ नया कर सकते हैं। कामधंधे को लेकर मन में कुछ नई प्‍लानिंग बन सकती हैं। आज लोन चुकाने के मामले में थोड़ी सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आज आप भौतिक साधनों पर व्यय करेंगे और अपने लिए सुविधाएं जुटाएंगे। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है, बोलने से पहले सोचविचारकर बोलें। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्‍त होगा। व्यर्थ व्यय से बचें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज ग्रहों की दशा आपकी राशि वालों के लिए अनुकूल है और आपको शुभ प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है। आज आपके कार्य बन जाएंगे। आज भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और किसी काम के बन जाने से हर्ष होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम से रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा और आपके मन को सुकून प्राप्‍त होगा। आपकी कीर्ति बढ़ेगी और सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज का दिन आपका शुभ है और कार्यक्षेत्र में भी मित्रों के सहयोग से अनुकूलता प्राप्‍त होगी। आज यदि आप बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेंगे तो आपको फायदा होगा और भविष्‍य में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके पुरूषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस कारण से आपका सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होगा और आय के नए साधन बनेंगे। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग सकते हैं और उसमें आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए खास होने वाला है। आज अकारण शत्रु वृद्धि और निर्मूल विवादों से छुटकारा प्राप्‍त होगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आज आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और आप कुछ पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज आपका कोई बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि कोई भी कदम उठाने से पहले सावधानी बरतें। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज का दिन आपके लिए खास है और आज आपको धन प्राप्ति से कोष में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से लाभ होगा। राजनीतिक प्रतिस्पर्द्धा में भी आपको विजय प्राप्त होगी और आपके कार्य भी समय से पूरे होंगे। शाम से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा और आपका मन भी आज प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए कुछ अलग प्रकार से लाभ देने वाला है। आज अकस्मात् किसी महान अधिकारी या फिर किसी नेता से भेंट हो सकती है। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन प्राप्‍त होंगे। खानपान का विशेष रूप से ध्‍यान रखें। अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग बन रहा है और आपको इस यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से आज रुके धन की प्राप्ति होगी और व्‍यापार में मुनाफा भी बढ़ेगा। परिवार के लोग भी आपके साथ खड़े हैं। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होगी और काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उन योजनाओं में आपका सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होगा। आपको भाई बहनों की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज शाम के वक्‍त किसी विचार गोष्‍ठी या चर्चा में भाग ले सकते हैं। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता समाप्‍त होगी और शत्रुओं का भी नाश होगा। अपनी वाक्पटुता और कलाकौशल से शत्रुओं के इरादों को भी आप आज सफल नहीं होने देंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज कहीं आपका पेमेंट फंस जाने की आशंका है। आज दांपत्‍य जीवन के मामले में आपको थोड़ा सा संदेह है और आपके संबंधों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज का दिन खास है और आपके पुराने रुके कार्य भी पूरे होने की संभावना है। आज हो सके तो थोड़ा सा वक्‍त निकालें और मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करके आएं। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को सही साबित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं। मन में अच्‍छी भावना जागृत होगी। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ  देगा।

मीन:

आज के दिन आपको ग्रहों की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाग्य में वृद्धि होगी और हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरु ब्राह्मण की सेवा करके गुप्त विद्याएं ग्रहण करें। स्वास्थ्य में शीतोष्ण विकार हो सकता है। बेहतत होगा कि संभलकर रहें और खानपान का ध्‍यान रखें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here