अपने अहंकार को सदा नीचे रखना सीखोगे तो तुम्हारी ऊर्जा का उद्वेग बढ़ेगा – श्री संकर्षण शरण (गुरु जी)

सुविचार,

प्रत्येक बार शक्ति का आगमन शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग सवारियों पर होता है। इस बार आदि शक्ति का आगमन हाथी पर हुआ है। हाथी अभिमान और लक्ष्मी का प्रतीक है,साथ ही जीवन जीने की नई दिशा देता है। हाथी पर शक्ति सवार का मतलब है l अपने अभिमान को हमेशा नीचे रखना,ऊपर तुम्हारी शक्ति रहे,प्रेम की,व्यवहार की,धन की,उर्जा की,आचरण की सद्गुणों आदि की। अहंकार के अधीन नही होनी चाहिये अच्छाइयाँ। हाथी फूँक फूँक कर जीवन मे कदम बढ़ाने की शिक्षा देता है। यह हमें बताता है कि हमेशा नीचे देखो अभिमान तिरोहित होगा। पेट बड़ा अर्थात सब पचा लो,उगलो मत कुछ भी। छोटी आँखों से सब बड़ा देखो,अर्थात तुमसे छोटा कोई नही है। बड़ा कान अर्थात सुनो सब बोलो मत। अभिमान के ऊपर शक्ति रखोगे तो लक्ष्मी प्राप्ति का सपना पूरा होगा और सर्वविधि कल्याण होगा।

शिक्षा: –अपने अहंकार को सदा नीचे रखना सीखोगे तो तुम्हारी ऊर्जा का उद्वेग बढ़ेगा और वो तुम पर सवारी करेगी तथा ऊर्जावान होकर तुम पूज्य हो जाओगे। यही शिक्षा दे रही हैं माता आदि शक्ति। इससे सीखो और अपना कल्याण करो। जय माँ

– श्री संकर्षण शरण (गुरु जी)                                                                                                              प्रयागराज                

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here